logo

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई : हत्या में संलिप्त 3 आरोपी गिरफ्तार, लेनदेन के विवाद में हुआ था तनुश्री का मर्डर  

arrest6666.jpg

रांची

सदर थाना क्षेत्र के PHED पहाड़, फुचका टोली से 29 सितंबर 2025 को मिली अज्ञात लड़की की हत्या का मामला तेजी से सुलझ गया है। रांची पुलिस की तकनीकी शाखा और FSL टीम की सक्रियता के चलते मृतिका की पहचान तनुश्री, पुत्री श्रवण नायक, निवासी चापावार, थाना ओरमाँझी, जिला रांची के रूप में हुई। मेडिकल बोर्ड द्वारा रिम्स अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया और शव 72 घंटे तक सुरक्षित रखा गया। मामले में सदर थाना काण्ड संख्या 473/2025, धारा 103(1)/238(a)/3(5) BNS दर्ज की गई थी।


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है:
1.    जयपाल सिंह, उम्र लगभग 50 वर्ष, पिता - बिरेन्द्र सिंह
2.    धीरज कुमार सिंह, उम्र 24 वर्ष, पिता - जयपाल सिंह
3.    करण कुमार सिंह, उम्र 19 वर्ष, पिता - जयपाल सिंह
सभी आरोपियों का स्थाई पता नगरा, बसरी, थाना लोहरदगा, जिला लोहरदगा है, जबकि वर्तमान पता पानी टंकी, शिवाजी नगर, बुटी, थाना सदर, जिला रांची है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, मृतिका का मोबाइल SIM, एक स्मार्टफोन जिसमें फोनपे से पैसे ट्रांसफर करने का प्रयास किया गया था और दो अन्य स्मार्टफोन बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी जयपाल सिंह के पास मृतिका का 80,000 रुपये बकाया था। तनुश्री द्वारा पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने 50,000 रुपये जबरन अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए और फिर उसकी हत्या कर दी। गिरफ्तार आरोपियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस मामले की जांच जारी रखे हुए है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News